Monday, February 12, 2024

रोशनदान

कभी हुआ करता था जो एक शानदार मेहराबदार रोशनदान
आज उसकी शान-ओ-शौकत एक पान की दुकान नोचती हैं

उस ठेलेपर तो जमघट लगताही होगा बेकदरदान जमाने का
लेकीन, अब उनके लबोंपर पुरानी सुर्ख सादगी कहाँ रहती हैं

हमें अक्सर वहाँसें आवाजें सुनाई पडती हैं कुछ यूं कहती हुई 
दिवारे खंडहर हुई तो क्या, रईसीकी छाप अब भी झलकती हैं

- संदीप भानुदास चांदणे (रविवार, ४/२/२०२४)

No comments:

Post a Comment

सरताज

खामोश तुम हो बेआवाज हूं मैं बेचैन बदहवास  परवाज हूं मैं तुम्हारे ही चर्चे  जमाने भर में हैं  हिजरत-ए-वफा  गमनवाज हूं मैं बेदखल आंखे बरसती रह...