Tuesday, April 22, 2025

धरती

उगता जीवन इस माटीसें

उगकर फलफूलता यहाँ 

कहते इस ग्रह को पृथ्वी 

रहते जीवजंतू सारे जहाँ


इस धरती पर हैं समंदर 

और पर्वत अतिविशाल

हरियाली तन पे छायी है  

सरपे पुरवाई का गुलाल


सात समंदर भूखंड सात

मानव भी अलग दिखते

कोई ऊँचा कोई नाटा

काले गोरे मिलकर रहते


कही वर्षावन, कही रेगिस्ता

कही लहलहाते खेतखलिहान

भरमार भौगोलिक स्थलोंकी

अपने जैसा दूजा न लेकिन


धरती का हैं हमसाया 

चंद्रमा रातके आकाशमें

और उजाला लेकर आता

सूरज, भर अपनी बाहोंमे


पृथ्वी अविरत चलती रहेगी

जब तक सूरज चांद रहेंगे 

मानव के संग नए जीव

धरा के आचलमें मिलेंगे


- मुग्धा संदीप चांदणे (मंगळवार, २२/०४/२०२५)

No comments:

Post a Comment

सरताज

खामोश तुम हो बेआवाज हूं मैं बेचैन बदहवास  परवाज हूं मैं तुम्हारे ही चर्चे  जमाने भर में हैं  हिजरत-ए-वफा  गमनवाज हूं मैं बेदखल आंखे बरसती रह...