Wednesday, January 18, 2017

वक्त

'वक्त' पे लिखना है तो 'वक्त' लगेगा!
'वक्त' वही ढूंढने मे 'वक्त' लगेगा!

जबां है अपनी ये जरा बेआमसी
समझो, बेशकही तुम्हे 'वक्त' लगेगा!

बिखरती है ख्वाईशे चंद लम्होंकी
समेटो तुम्हे उसीमे 'वक्त' लगेगा!

आला न हुआ उसका दो जहांमे
उसेभी उतर आते 'वक्त' लगेगा!

पूछेंगे वो के ये 'गालिब' है कौन?
कोशीश-ए-परवाजमे 'वक्त' लगेगा!

- संदीप चांदणे (२०/१/२०१७)

No comments:

Post a Comment

सरताज

खामोश तुम हो बेआवाज हूं मैं बेचैन बदहवास  परवाज हूं मैं तुम्हारे ही चर्चे  जमाने भर में हैं  हिजरत-ए-वफा  गमनवाज हूं मैं बेदखल आंखे बरसती रह...