Monday, October 26, 2020

तुझे हसू

हे कळीचे फूल होते
की तुझे फुलते हसू
हा नभी पाऊस दाटे
की तुझे झरते हसू

तू तुझ्या बोटांत जेव्हा
गुंफून घेतले मला
अन् तुझ्या श्वासातला
मनमोगरा केला खुला
उरले न् काही सभोवती
फक्त तुझे दिसते हसू

अबोल शब्दांतली तुझी
निखळ स्मिते मी मोजतो
तुझ्या हासण्याला, प्रिये
गूज नवनवे पेरतो
बघ कसे फेसाळते
बघ तुझे भरते हसू

पतंग जसा समर्पितो
ज्वाळेस प्राण आपुला
मी तसाच शोधतो
ठाव, तुझ्या मिठीतला
ठावे मलाच, जीवघेणे
कसे तुझे असते हसू

- संदीप भानुदास चांदणे (शनिवार १७/१०/२०२०)

Tuesday, September 1, 2020

न जाने कितनी हसरतोंको 'ढो' लिया हमने

 न जाने कितनी हसरतोंको 'ढो' लिया हमने

पर वो एक ही थी, जिसके लिए 'रो' लिया हमने


कभी बारिश की मार, कभी सुखे की चटकार

इसिलिए बारबार अपने को, 'बो' लिया हमने


कुछ असर इस बेलिहाज जिंदगी का हुआ है

किसीने जगाना चाहा, तब 'सो' लिया हमने


जिंदगी बिती या रेतसी फिसल गई 'रोशन'

अफसोस तो सिर्फ है, बचपन 'खो' लिया हमने


- संदीप भानुदास चांदणे (मंगळवार, ०१/०९/२०२०)

Saturday, August 22, 2020

जिंदगीसे जंग

रोज सवेरे जब उठ जाता हूं
जिंदगी के खिलाफ जंग के लिए
अपने आप को तैय्यार करता हूं
दिनभर के वार-पलटवारोंके बाद
जिंदगी फिर कल के लिए छोड देती है
तब, रात को एक नज्म लिखता हूं
जिंदगी को समझने और समझाने में
कुछ अलफाज खर्च कर देता हूं
अब तक, न तो जिंदगी समझ पायी है
न तो मैं अभी हारकर बैठा हूं!

- संदीप भानुदास चांदणे (मंगळवार, १८/८/२०२०)

Wednesday, August 12, 2020

डाली के गिरते फूल

डाली पे लदे
सुहाने, सुंदर फूल जब
गिर जाते है एकाएक
तब याद आती है उनकी महक
यूंही कभी, जब पास से गुजरते हुए
उन्हें छूकर अजीब सी खुशी
महसूस की होती है और
पी लिया जैसे लगता है
नाजूक रंगीन सुराहीसे
मदहोश कर देने वाला
खुशबू का जाम

अब जब डाली पे ना रहे
तो वो फूल जिन्हें
रह गया था छूना
या जी भरके देखना
छोड जाते हैं आह
धीमीसी जाती हुईं सांसो में
और तभी लगता है जैसे
जिंदगीसे कुछ रंग उड गये हो
और शामके मद्धम झोंकेंभी
बगैर कोई खुशबू लिए
खाली हाथ आयें हो

वैसे, और भी फूल है बगीचेंमे 
जिनको देखकर खिल जाता हूँ
खुशबू से सराबोर हो नहाता हूँ
और कुछ अर्सेसे जो समझा हैं
वों यह है के,
बेमेहक फूलोंके पौधे
जहनसे उखाड फेकना सही हैं
क्योंकी,
ये बगीचा महकता हैं
तभी आंखे मूंदकर
फूलोंको देखा जा सकता हैं

- संदीप भानुदास चांदणे (बुधवार, १२/०८/२०२०)

This phase shall pass

I am the king, though, not wearing a crown
Ready to take another quiet day of lockdown

Birds are chirping and sun is rising as usual
Me enjoying, sitting in balcony, being casual

Forgotten all the pretty leisure's of my life
Forgotten drinks, drinking tea, brought by wife

Time is passing, though, clocks are shutty
Fading the glow and charm from the beauty

This phase shall pass, the mind always says
For the unknown future, present always pays

- Sandeep Chandane (Monday, 04/05/2020)

Wednesday, July 29, 2020

मन रे तू काहे खेल रचाय?

मन रे तू काहे खेल रचाय?
जग सारा घुमाय, बैठ बिठाय

मत कहे ठहर ठहर
जे कोसों दूर है ठाय
कब कही अब चला चल
जे पास नदी जल बहाय

मन रे तोरा खेल गजब
जे ना मिले उसे दिखाय
पास जे चमके सोनरसयी
उसे मोह के फांसा बताय

मैं राही इस राह अकेला
ढूंढू साथी कही मिल जाय
जो मैं देखूं तू मुसकाय
बात भीतर की जान जाय

मन तू कहाँ का है राजा?
जरा आके सामने दिखाय
देखूं मैं भी तुझे परखके
जो तू दिखे जैसा जताय

- संदीप भानुदास चांदणे (बुधवार, २९/०७/२०२०)

Sunday, May 31, 2020

लॉकडाऊन के बाद

उन्हीं पुराने दोस्तो के साथ
फुर्सत से गप्पे लडाने है
और उनके सुस्त पडे
ठहाके जगाने है
आसमां को सुनाने के लिए
चाय की सुर्कीया
उसी दूरके ठेलेपे जाके
लेनी है
फिर चाहे,
झुलसा देनेवाली
दोपहरकी धूप हो,
या हो,
शाम के रंगीन फव्वारे
क्रिकेट भी खेलना है
जहाँ जगह मिले वहाँ
बच्चोंको घुमाना है
बहन-भांजे सबसे
मिल आना है
जिंदगी फिर एक बार
और बेहतर तरीके से जिने की
कोशीश करनी है
बस ये,
साफ फर्श पर अचानक
हाथो से चाय की प्याली गिरी हो
और उसमे रख्खी हुई
सारी चाय फैल रही हो
तितर बितर होकर
जरासी भी ढलान मिले
उस ओर
उसी तरह से
बढता हुआ ये
सुहाने जिंदगीपर
भद्दा दाग लग रहा लॉकडाऊन
पूरी तरह से
साफ हो जाने के बाद!

- संदीप चांदणे (३१/०५/२०२०)

बालुशाही आणि म्हैसूरपाक

कल्पना करा की तुम्हाला मिठाईच्या दुकानातून हवी तेवढी तुमची आवडती मिठाई घ्यायला सांगितली तर काय होईल? आता यात बरेच विभाग पडतील. जसे की पाकातल...